पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • निगम ने आयड़ पेटे में दो मकान गिराए, दे चुके थे नोटिस

निगम ने आयड़ पेटे में दो मकान गिराए, दे चुके थे नोटिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | नगर निगम ने मंगलवार को आयड़ नदी पेटे में बने दो अवैध मकान ध्वस्त कर दिए। कार्रवाई करीब 10 घंटे चली। आयड़ में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के तहत निगम ने सुबह 5.30 बजे कालूलाल सालवी और फकीमत बानो के मकान ध्वस्त करना शुरू किया। यह सब दोपहर 3.30 बजे तक चला। सेवाश्रम पुलिया पर बने ये मकान नदी के निषेध क्षेत्र में बने थे। दोनों मकान मालिकों को यूआईटी की आवास योजना के तहत बिलिया में फ्लैट भी मिल चुका है। दोनों को निगम ने नोटिस और बेदखली आदेश दे रखे थे। अवैध निर्माण ध्वस्त करने के बाद दोनों घरों का सामान अपने संसाधनों से बिलिया में उनके फ्लैट में पहुंचाया। कार्रवाई के दौरान भूपालपुरा थानाधिकारी हरेंद्र सौदा सहित थाने के कई जवान तैनात रहे। निगम के राजस्व अधिकारी संदीप दाधीच, राजस्व निरीक्षक मोहित अग्निहोत्री और सहायक राजस्व निरीक्षक विजय जैन भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...