प्रशासनिक होगा एचओडी पद, डॉक्टरों की कमी वाले संभाग में बढ़ंेगी मुश्किलें
चिकित्सा शिक्षा विभाग के उप सचिव भगवत सिंह ने मंगलवार को आदेश जारी कर मेडिकल कॉलेज के डीन, प्रिंसिपल, डॉयरेक्टर, एडिशनल प्रिंसिपल, मेडिकल सुप्रींटेंडेंट, एडिशनल सुप्रीटेंडेट, डिप्टी सुप्रीटेंडेट और एचओडी (विभागाध्यक्ष) के पद प्रशासनिक घोषित कर दिए हैं। विभागाध्यक्ष पद पर पहले ही दो वर्ष के रोटेशन की प्रक्रिया लागू है। सरकार ने गत 30 मार्च को चिकित्सक शिक्षकों की सेवानिवृत्त उम्र 62 से बढ़ाकर 65 वर्ष करने के आदेश जारी किए थे। आदेश में उल्लेख था कि 62 वर्ष के बाद विशेषज्ञ चिकित्सक प्रशासनिक पद का लाभ नहीं ले सकेंगे। ऐसे में आरएनटी मेडिकल कॉलेज के सीनियर डॉक्टरों के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) लेने पर 134 डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे आरएनटी मेडिकल कॉलेज सहित संभागभर के मरीजों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि डॉक्टरों के मुताबिक 62 साल पूरे होने के बाद प्रिंसिपल, एडिशनल प्रिंसिपल, सुप्रींटेंडेंट जैसे बड़े पदों पर रहने वाले डॉक्टर एचओडी से नीचे के पद पर 65 साल की उम्र तक बमुश्किल ड्यूटी देंगे। सरकार के इस फैसले के खिलाफ पहले ही डॉक्टर न्यायालय का दरवाजा खटखटा चुके हैं। इस साल एमबी के अधीक्षक डॉ. विनय जोशी सहित 6 विशेषज्ञ डॉक्टर 62 साल के हो जाएंगे।
किस विशेषज्ञ डॉक्टर की सेवानिवृत्ति कब
नाम : पद : इस तारीख को 62 वर्ष के हो जाएंगे
डॉ. विनय जोशी : अधीक्षक, एमबी हॉस्पिटल : 31 अगस्त 2018
डॉ. सुनीता माहेश्वरी : अधीक्षक, जनाना अस्पताल : 30 सितंबर 2018 डॉ. सुरेश गोयल : विभागाध्यक्ष, बाल चिकित्सालय : 30 सितंबर 2018
डॉ. शरद जैन : एचओडी, सर्जरी : 31 मई 2018
डॉ. अनीश अहमद : मेडिकल ज्यूरिस्ट : 31 मई 2018
डॉ. एके खरे : विभागाध्यक्ष, चर्म रोग : 31 दिसंबर 2018
डॉ. डीपी सिंह : प्रिंसिपल, आरएनटी मेडिकल कॉलेज : 30 नवंबर 2019
कॉलेज के ये पद प्रशासनिक हैं : प्रिंसिपल, एडिशनल प्रिंसिपल और अधीक्षक।
आरएनटी में अभी भी खाली हैं डॉक्टरों के 134 पद
एमबी अस्पताल में पहले से ही डॉक्टरों के पद खाली हैं। ऐसे में संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में परेशानी बढ़ सती हैं।
पद : स्वीकृत : खाली
प्रोफेसर : 57 13
एसो. प्रोफेसर 84 46
असि. प्रोफेसर 125 60
सी. डेमोंस्ट्रेटर 76 10
ट्यूटर : 7 5
कुल : 379 : खाली-134