पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • पहले दिन भरतपुर के अशोक और इंदौर की रानी ने मारी बाजी

पहले दिन भरतपुर के अशोक और इंदौर की रानी ने मारी बाजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लक्ष्मण पहलवान की स्मृति में 28वां राजस्थान-मध्यप्रदेश केसरी कुश्ती दंगल शुक्रवार शाम काे गांधी ग्राउंड में शुरू हुआ। तीन दिन के दंगल में शुक्रवार को पहला मुकाबला भरतपुर के अशोक और भीलवाड़ा के धर्मराज के बीच हुआ, जिसमें अशोक ने धर्मराज को पटकनी देकर जीत दर्ज की। महिला कुश्ती में इंदौर की रानी राणा ने महज 30 सेकेंड में ही उज्जैन की सुषमा वंशदार को हरा दिया। इससे पहले दंगल का उद्‌घाटन गृहमंत्री गुलाबचंद्र कटारिया ने किया। दंगल के लिए पहलवानों का वजन और मेडिकल किया गया। इस दौरान गृहमंत्री ने अखाड़े को मेट देने की घोषणा की। राजस्थान मध्यप्रदेश कुमार में करण खोखावत उदयपुर ने हर्ष पुरी भीलवाड़ा को हराया। राजस्थान मध्यप्रदेश किशोर में कमलेश सेन उदयपुर ने दामोदर बीकानेर को हराया। राजस्थान मध्यप्रदेश बसंत में रवि विश्नोई भीलवाड़ा ने इंसाफ मो. भीलवाड़ा को हराया। सितार ए राजस्थान मध्यप्रदेश महिला केसरी में मिताली राजोरा उदयपुर ने पलक जोधपुर को हराया। इस दौरान महापौर चन्द्र सिंह कोठारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपाल व्यास, दंगल समिति के अध्यक्ष सुधीर बक्षी, सचिव अर्जुन राजौरा, जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष गणेश राजौरा आदि मौजूद थे।

कई बार यह खिताब अपने नाम कर चुके पहलवान भी भरेंगे दम
तीन दिन के इस दंगल में राजस्थान और मध्यप्रदेश के 400 पहलवान दम दिखाने लेकसिटी पहुंचे हैं। इनमें कई पहलवान ऐसे हैं जो पहले कई बार यह खिताब जीत चुके हैं। दूसरी बार राजस्थान मध्यप्रदेश केसरी में आईं रानी राणा पिछले साल राजस्थान मध्यप्रदेश महिला सितारा ओपन में विजेता रहीं। इसी तरह अपूर्वा वैष्णव भी दूसरी बार दंगल में आई हैं। साल 2015 के दंगल में दूसरे स्थान पर रहीं।

पहले मेवाड़ तक सीमित था ये दंगल
अपने जमाने के जाने-माने पहलवाल लक्ष्मणसिंह की स्मृति में दंगल की शुरुआत हुई। पहले मेवाड़ स्तर पर हुआ करता था, फिर राजस्थान केसरी और अब राजस्थान- मध्यप्रदेश केसरी कुश्ती दंगल हो रहा है। यहां से कई पहलवान तैयार हो चुके हैं।

उदयपुर. लक्ष्मण पहलवान स्मृति दंगल का आगाज करने के दौरान गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया।

पहलवानों का एक ही मंत्र- रहना है तंदुरुस्त तो टाइट करें डाइट
उदयपुर | राजस्थान-मध्यप्रदेश केसरी दंगल के लिए नेशनल व इंटरनेशनल लेवल के कई महिला-पुरुष पहलवान उदयपुर पहुंचे। भास्कर ने इन पहलवानों से उनकी फुर्ती और हेल्थ के बारे में बातचीत की तो सभी का एक ही मूल मंत्र था- अगर कंदरुस्त रहना है तो अपनी डाइट को टाइट करें। हेल्दी भोजन के साथ दूध, फल को खाने में सदा शामिल करें। इसके अलावा सबसे जरूरी चीज है- हर दिन सुबह-शाम व्यायाम करना।

अजहरुदीन
तीसरी बार इस दंगल में आए हैं। दो बार राजस्थान मध्यप्रदेश केसरी जीत चुके। दावा करते हैं कि इस बार भी जीतेंगे। इसके अलावा सीनियर नेशनल में सिल्वर, कामनवेल्थ दक्षिण अफ्रीका में ब्रॉन्ज, जूनियर नेशनल में ब्रॉन्ज, सब जूनियर में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। विश्व चैम्पियनशिप के लिए इंडिया कैम्प सोनीपत में तैयारी कर रहे हैं।

जानिए उन पहलवानों के बारे में, जिनसे इस दंगल में हैं उम्मीदें
खुराक

सुबह-शाम 250 ग्राम बादाम , 15 अंडे, दो लीटर दूध, दो किलो मीट, फल-ज्यूस आदि।

जीत के लिए दांव लगाते पहलवान।

बबलू गुर्जर
तीसरी बार राजस्थान मध्यप्रदेश में आए हैं। दो बार खिताब जीत चुके। चार बार सीनियर नेशनल और तीन बार जूनियर नेशनल खेले। एक बार अखिल भारतीय चंबल भीम खिताब जीता। भीलवाड़ा में मेवाड़ केसरी और भीलवाड़ा केसरी के विजेता हैं।

खुराक

सुबह-शाम 100 ग्राम बादाम, 200 ग्राम देसी घी, 3 लीटर दूध, फल-ज्यूस आदि।

उदयपुर. लक्ष्मण पहलवान स्मृति दंगल का आगाज करने के दौरान कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा।

लादू जाट
पांचवीं बार राजस्थान मध्यप्रदेश केसरी में आए हैं। राजस्थान मध्यप्रदेश मेवाड़ केसरी में दूसरे स्थान पर रहे। छह बार सीनियर नेशनल, दो बार जूनियर नेशनल और दो बार सब जूनियर नेशनल खेल चुके, इसमें कई पदक अपने नाम किए।

खुराक

सुबह -शाम 100 ग्राम बादाम , दो लीटर दूध , प्रोटीन पाउडर , फल-ज्यूस आदि।

खबरें और भी हैं...