मांग : सफाई कर्मचारियोंं की भर्ती पुराने आवेदन पत्र पर हो
मांग : सफाई कर्मचारियोंं की भर्ती पुराने आवेदन पत्र पर हो
अखिल राजस्थान सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश मंत्री रशीद नेता ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समय 30 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती निकाली गई थी जिसमें उदयपुर में 1054 कर्मचारियो की भर्ती के आदेश थे। लेकिन 738 सफाई कर्मचारियों की भर्ती अब तक नहीं हो पाई है। अखिल राजस्थान सफाई मजदूर कांग्रेस नई भर्ती का विरोध करती है क्योंकि पूर्व में जो भी भर्ती निकाली गई थी उसमें हजारों लोगो ने आवेदन किए थे। उनमें से अधिकांश के आवेदन पत्र अभी तक नगर निगम में जमा है। उन्होंने पुराने आवेदनों से ही भर्ती करने की मांग की।