पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • चोरी के बाद जंगल में डालते थे डेरा, हिस्ट्रीशीटर सहित दो गिरफ्तार

चोरी के बाद जंगल में डालते थे डेरा, हिस्ट्रीशीटर सहित दो गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | प्रतापनगर थाना पुलिस ने मादड़ी और रेलवे स्टेशन के आस-पास चोरियों और लूट की वारदातों को खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया। दो साथी फरार हैं। गैंग ने 26 वारदातें कबूली हैं। थानाधिकारी हनवंत सिंह ने बताया कि माल की टूस हाल शिव मंदिर के पास सुंदरवास निवासी सोहन लाल उर्फ साेनू पुत्र जमनालाल मीणा और रेलवे कॉलोनी कब्रिस्तान के पास ठोकर चौराहा निवासी मोहम्मद रियाज पुत्र मोहम्मद हनीफ को गिरफ्तार किया गया है। हेमंत उर्फ नेपाली और अक्षय ओझा की तलाश की जा रही है। सोहन प्रतापनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। बदमाशों ने बेड़वास में भट्टों के पास सब्जी व्यापारी के साथ मारपीट कर 2500 रुपए लूटने, 15 दिन पहले राह चलते साइकिल चालक से मोबाइल लूटने, पेस्टीसाइड इंडिया के पास से दो बाेरी गेहूं चुराने, रेलवे पटरी पर अज्ञात व्यक्ति से मोबाइल, मादड़ी स्थित खाद्य लेबोरेट्री के पास से एक व्यक्ति से मोबाइल और एक हजार रुपए, मोहित कांटे के पास साइकिल चालक से मोबाइल और नकदी, रेल के डिब्बे के कांच तोड़कर तकिए और कंबल चोरी, दरोली स्थित पावर हाउस के पास से लोडिंग टेंपो चोरी, रेलवे फाटक के पास ट्रक चालक से मारपीट कर 12 हजार रुपए छीनने सहित अन्य वारदातें की हैं। बदमाश वारदातें करने के बाद जंगल में अड्डे पर आराम करते थे।

चोरी के पकड़े आरोपी।

खबरें और भी हैं...