पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • शराब सेल्समैन से दो बाइक सवारों ने डेढ़ लाख रुपए लूटे

शराब सेल्समैन से दो बाइक सवारों ने डेढ़ लाख रुपए लूटे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. हिरण मगरी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात शराब बिक्री की राशि लेकर अपने घर की तरफ लौटते सेल्समैन से दो बाइक सवार युवकों ने डेढ़ लाख रुपए लूट लिए। देर रात पीड़ित युवक थाने पहुंचा। पुलिस ने तुरंत मौके पर चेतक भेजी लेकिन तब तक दोनों युवक फरार हो चुके थे। सेक्टर 9 कृष्ण कॉलाेनी निवासी महेन्द्र सिंह पुत्र सज्जन सिंह की रिपोर्ट के अनुसार वह भुवाणा स्थित शराब की दुकान पर सेल्समैन है। रात को दुकान से बैग में बिक्री की राशि एक लाख 60 हजार रुपए लेकर घर लौट रहा था। रात करीब 11 बजे सेक्टर 9 सामुदायिक केन्द्र पर बालाजी डेयरी के सामने पहुंचा ही था कि पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और गाड़ी आगे लगा दी। दोनों ने महेन्द्र को धक्का देकर उसकी गाड़ी से गिरा दिया। एक ने चाकू निकाला और बैग छीनने का प्रयास किया। उसने चीख-पुकार मचाई, लेकिन रोड वीरान थी। बदमाश ने चाकू से बैग की लेस काटी और बैग छीन लिया। इसमें नकदी के अलावा मोबाइल, पर्स और चेकबुक भी थे।

खबरें और भी हैं...