पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • उदयपुर में 26 को होगा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सम्मेलन

उदयपुर में 26 को होगा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सम्मेलन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक जयपुर में हुई। जिसमें राज्य के प्रत्येक संभाग मुख्यालय पर एक दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक और सम्मेलन किए जाने का निर्णय हुआ। 23 अप्रैल को कोटा में प्रदेश कांग्रेस का पहला सम्मेलन होगा। फिर 26 को उदयपुर में और अगले मई माह में बाकी पांच संभागों में सम्मेलन होंगे। जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी की सभी पदाधिकारी और प्रदेश प्रभारी शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की अब स्थिति ये है कि मुख्यमंत्री राजे को एक जिले में चार-चार दिन तक रुकना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश में बढ़ते अपराध, महंगाई के मामले में भी सरकार को कोसा। बैठक में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट, सह प्रभारी देवेन्द्र यादव, विवेक बंसल, पूर्व सीएम जगन्नाथ पहाड़िया, पूर्व राज्यपाल कमला बेनीवाल आदि मौजूद थे।

मेवाड़ से ये नेता हुए शामिल

पूर्व मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया, गजेन्द्रसिंह शक्तावत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, देहात अध्यक्ष लालसिंह झाला, पीसीसी सचिव पंकज शर्मा, सदस्य सुरेश सुथार, बांसवाड़ा कांग्रेस अध्यक्ष चांदमल जैन, डूंगरपुर के दिनेश खोड़निया, राजसमंद से देवकीनंदन गुर्जर, चित्तौड़गढ़ से मांगीलाल धाकड़, प्रतापगढ़ अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह राणावत बैठक में शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...