घर में घुसे बदमाशों ने पिता-पुत्री से की मारपीट, बचाने वाले को भी पीटा
उदयपुर| हिरण मगरी थाना क्षेत्र के सेक्टर 9 में पानी की टंकी के पास रविवार देर रात घर में घुसे हथियारबंद छह बदमाशों ने युवती और उसके पिता से मारपीट की। दोनों ने थाने में मामला दर्ज कराया।
एफआईआर में सेक्टर 9 निवासी जालम पुत्र नागेन्द्र सिंह ने बताया कि रात करीब 11 बजे सवीना निवासी दीपक प्रजापत, संतोष, प्रेम कुमार प्रजापत और उनके साथी आए, जो बेटी से छेड़छाड़ करते हुए घर में आ गए। बीचबचाव पर बदमाशों ने जालम के सिर पर पत्थर दे मारा। चीख-पुकार पर पड़ोसी योगेश जोशी बचाने के लिए आया तो उससे भी मारपीट की गई। बदमाशों ने धमकाया कि पुलिस को सूचना देने पर बेटी का अपहरण कर लेंगे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।