पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • सब्जी मंडी में दो बजे बाद नहीं करेंगे रिटेल व्यापार, किसानों ने दिया समर्थन

सब्जी मंडी में दो बजे बाद नहीं करेंगे रिटेल व्यापार, किसानों ने दिया समर्थन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| सवीना स्थित जिले की सबसे बड़ी कृषि उपज मंडी (फल सब्जी) की दुकानों में विद्युत कनेक्शन देने के चल रहे काम के कारण दो बजे बाद सब्जी मंडी में रिटेल व्यापार बंद करने का निर्णय लिया गया। इसका समर्थन व्यापारी वर्ग सहित किसानों ने भी किया है। मंडी प्रबंध योजना बना रहा है कि 2 बजे बाद रिटेल व्यापार बंद करने के निर्णय को स्थायी रूप से लागू कर दिया जाए, लेकिन कुछ व्यापारी विरोध की तैयारी में हैं। हालांकि उन्होंने निर्णय का समर्थन सिर्फ विद्युत कनेक्शन का काम पूर्ण होने तक का दिया है। इसके बाद व्यापारी और प्रबंध के बीच वार्ता होने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।

इसलिए बंद होना जरूरी रिटेल व्यापार : मंडी अधिकारियों ने बताया कि मंडी में रोज करीब 300 किसान आते हैं, जो अपनी उपज बेचकर 12 बजे से पहले ही चले जाते हैं। वहीं शहर में फुटकर व्यापार भी सब्जियां खरीदकर चले जाते हैं। इसके बाद व्यापारी वर्ग ही रहता है। कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकानों के सामने ही रिटेल व्यापारी बैठे रखे हैं जो अपना शाम 8 बजे तक काम करते रहते हैं। अंधेरा होने के बाद मंडी में असामाजिक तत्व आ जाते हैं, जिससे माहौल खराब होता है। सफाई भी नहीं हो पाती और अगली सुबह सब्जियों की नीलामी के समय किसानों को समस्या होती है।

यहां नहीं तो कहां बैठेंगे : रिटेल व्यापार पर रोक लगने पर फुटकर व्यापारियों को मंडी में दुकानों के सामने से अभी उठा दिया गया है। बैठने की व्यवस्था नहीं होने पर उन्होंने मंडी के पास ही राेड पर फुटकर व्यापार शुरू कर दिया है। अब ऐसे में सवाल उठ रहा है कि शहर में धानमंडी आैर प्रतापनगर चौराहे के अलावा कहीं भी फुटकर व्यापार की जगह नहीं है, तो फुटकर व्यापार कहां होगा।

थोक व्यापार बंद नहीं कर रहे, रिटेल पर लगाम लगाई है

मंडी में थोक व्यापार नहीं बंद किया जा रहा है, सिर्फ रिटेल पर लगाम लगाई गई है। किसान अपना माल बिना किसी परेशानी के बेच सकें और मंडी में व्यवस्था बनी रहे, इसलिए रिटेल व्यापार स्थायी रूप से बंद करने की योजना बना रहे हैं। संजीव पंड्या, सचिव, कृषि उपज मंडी (फल-सब्जी)

खबरें और भी हैं...