पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • सेवन डी सिनेमा के रोमांच से पहले गर्मी में तपने को मजबूर हो रहे शहरवासी

सेवन-डी सिनेमा के रोमांच से पहले गर्मी में तपने को मजबूर हो रहे शहरवासी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| फतहसागर पाल पर सेवन डी सिनेमा के रोमांच का लुत्फ लेने आ रहे लोगों को गर्मी की परेशानी सहन करनी पड़ रही हैं। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने यहां एक सप्ताह तक मोबाइल वैन थियेटर पर 4 मिनट की मूवी दिखाने की व्यवस्था की है। टेंट तो लगा दिए, मगर गर्मी से बचाव की व्यवस्था चौथे दिन भी नहीं हुई। जबकि इन दिनों तेज गर्मी का दौर है। लोगों को बारी आने से पहले इस वेन के बाहर लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ता है। इस दौरान यहां दिन के समय तेज धूप के कारण परेशान होना पड़ रहा है। यहा फि‍ल्म दिखाने का समय सुबह 10 से शाम 6 बजे है। चार दिन में ढाई हजार लोग मूवी देख चुके हैं।जागरूक लोगो ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की उपनिदेशक शीतल अग्रवाल को परेशानी बताकर यहां 2- 3 कूलर लगवाने का आग्रह किया। अग्रवाल ने समस्या वाजिब बताई, मगर सोमवार दोपहर बाद तक भी कूलर नहीं लग पाए।

खबरें और भी हैं...