द्वितीय श्रेणी पदोन्नति की अस्थायी वरिष्ठता सूची जारी
उदयपुर | जिला प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय ने वर्ष 2012-13 में नियुक्त तृतीय श्रेणी अध्यापकों का द्वितीय श्रेणी पदोन्नति के लिए अस्थायी वरिष्ठता सूची का निर्धारण पूरा कर लिया है। अस्थायी वरिष्ठता सूची में नियुक्त कार्मिक की सूचना अगर अधूरी है या कार्मिक का नाम नहीं है तो वह मंगलवार दोपहर 2 बजे स्थानीय कार्यालय में परिवेदना दे सकता है। मंगलवार शाम 6 बजे स्थायी वरिष्ठता सूची जारी की जाएगी। यह सूची सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में भी भेज दी गई है।