फतहसागर में लाश मिलने की सूचना, निकला पेड़ का तना
उदयपुर | अंबामाता थाना क्षेत्र के फतहसागर स्थित काला किवाड़ क्षेत्र के पास सोमवार सुबह फतहसागर में लाश को लेकर सूचना पुलिस को मिली। जाप्ता पहुंचा, लेकिन वहां तना तैर रहा था, जिसे पहले ही लोगों ने निकाला लिया। भीड़ में शामिल दो युवक इसे किनारे लेकर आए। जानकारी लेने के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली।