स्वीकृति : कोटड़ा वन विभाग के गेस्ट हाउस में होंगे तीन लाख रुपए के काम
उदयपुर | जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग ने कोटड़ा स्थित वन विभाग के गेस्ट हाउस में विभिन्न विकास कार्यों के लिए तीन लाख की स्वीकृति दी है। आयुक्त भवानी सिंह देथा ने बताया कि गेस्ट हाउस में रिपेयर, रिनोवेशन और फर्नीचर के कार्य होंगे। कार्यकारी एजेन्सी वन विभाग को बनाया है। इधर डूंगरपुर जिले के मुंगेड़ में ग्रामीण जल योजना के तहत मुंगेड़ पंप हाउस पर अलग से फीडर निर्माण के लिए 6.6 लाख की स्वीकृति दी है। काम जलदाय विभाग करवाएगा।