पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • रोज 100 किलो से ज्यादा कचरा निकालने वाले होटलों, कॉम्पलेक्सों को तैयार करना होगा वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट

रोज 100 किलो से ज्यादा कचरा निकालने वाले होटलों, कॉम्पलेक्सों को तैयार करना होगा वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में रोजाना 100 किलो से ज्यादा कचरा पैदा करने वाले होटल, कॉम्पलेक्स, गार्डन को अब अपने परिसर में ही ऑनसाइट कम्पोस्टिंग की व्यवस्था करनी होगी। दैनिक भास्कर की स्वच्छता से जुड़ी तुलनात्मक रिपोर्ट प्रकाशित करने के बाद शहर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर नगर निगम सख्त हो गया है। खबर छपने के बाद इंदौर का दौरा कर आए नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग ने बल्क जेनरेटर्स के लिए नई व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत शहर में बड़े होटल, रेस्टोरेंट, कॉमर्शियल और रेजीडेंशियल काम्पलेक्स और गार्डन जो रोज 100 किलो से ज्यादा कचरा पैदा करते हैं उन्हें कचरे के निस्तारण की व्यवस्था अपने परिसर में ही करनी होगी। नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि इन भवनों को 2 मई तक खुद के कचरा उत्पादन की क्षमता को घोषित करना होगा। 12 जून 2018 के बाद कभी भी लिमिट से ज्यादा कचरा पाया गया तो प्रतिदिन के अनुसार जुर्माना वसूला जाएगा। नगर निगम ने एडब्ल्यूएम नियम 2016 के तहत यह प्रावधान किया है।

31 मार्च को प्रकाशित खबर

अगर गलत जानकारी दी तो लगेगा 50 हजार जुर्माना

निगम सभी बड़े बल्क जेनरेटर्स से पहले स्व-घोषणा पत्र लेगा। निगम की स्वास्थ्य शाखा के सुभाष शर्मा ने बताया कि भवनों को स्व-घोषित करना होगा कि रोज का 100 किलो से ज्यादा कचरा पैदा नहीं करते हैं। घोषणा गलत पाई गई तो संस्थान से 50 हजार रुपए जुर्माना वसूला जाएगा। स्व-घोषित करने के 60 दिन बाद अगर कभी इन संस्थानों में ज्यादा कचरा पैदा हुआ पाया गया तो 500 रुपए प्रतिदिन के अनुसार वसूली की जाएगी। बता दें इंदौर में कचरा प्रबंधन के लिए ये प्रक्रिया अपनाई जाती है।

खबरें और भी हैं...