लेकसिटी की पुरानी गलियों को पहचान दिलाने के लिए फोटो वाॅक 22 को
उदयपुर | शहर में 22 अप्रैल को शेड्स ऑफ उदयपुर की ओर से फोटो वाक का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम संयोजक राकेश सोनी ने बताया कार्यक्रम का उद्देश्य शहर की पुरानी गलियों को सोशल मीडिया के माध्यम से विश्व स्तर पहचान दिलाना और युवा फोटोग्राफरों को एक माध्यम उपलब्ध करवाना है, शेड्स ऑफ उदयपुर की इस फोटो वाक मे लगभग 60 लोग भाग लेंगे।