पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • पति की दूसरी शादी की शिकायत पर काउंसलिंग में पुलिस बोली समझौता कर लो, वह तुम्हें भी रख लेगा

पति की दूसरी शादी की शिकायत पर काउंसलिंग में पुलिस बोली-समझौता कर लो, वह तुम्हें भी रख लेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहली प|ी के रहते दूसरी शादी अपराध है। इससे वाकिफ होने के बावजूद कुराबड़ थानाधिकारी ने आरोपी के पक्ष में काउंसलिंग कर दी। पीड़िता का कहना है कि वह बयान देने कुराबड़ थाने गई थी, जहां थानाधिकारी मिठूसिंह ने उसे समझौता करने और पति की दूसरी प|ी के साथ रहने की नसीहत दी। थाना स्टाफ के बीच शर्मसार करते हुए कहा गया कि पति सक्षम है, जो दूसरा कमरा लेकर उसे रख लेगा। इस बर्ताव से आहत मां-बेटी ने एसपी, आईजी को शिकायतें कीं। कार्रवाई नहीं होने पर डीजीपी आैर राज्य महिला आयोग को पत्र लिखे। डीजीपी के आदेश पर महिला पुलिस अधिकारी को जांच सौंपी गई है। इधर, इस कार्रवाई से सकते में आए थानाधिकारी ने कोर्ट में पीड़िता के पति के खिलाफ आनन-फानन चालान पेश कर दिया।

बंबाेरा निवासी प्रेम कंवर ने बांसवाड़ा निवासी पति लक्ष्मण सिंह राठौड़ के खिलाफ पिछले साल 12 दिसंबर को उदयपुर एसपी को परिवाद में दहेज यातना देने और दूसरी शादी का आरोप लगाया था। एसपी के निर्देश पर कुराबड़ थानाधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज करने से पहले बयान के लिए बुलाया। प्रेमकंवर अपनी मां देव कंवर और बहन नीता के साथ थाने पहुंची थी। पीड़िता का कहना है कि थानाधिकारी ने स्टाफ के सामने आपत्तिजनक भाषा में बातचीत कर लज्जित किया। रिपाेर्ट तक दर्ज नहीं की गई। फिर विवश होकर न्यायिक मजिस्ट्रेट उदयपुर शहर दक्षिण-2 की अदालत में लक्ष्मण सिंह, उसकी बहन कीका कंवर और बहनोई टीकम सिंह के खिलाफ चालान पेश किया। अदालत ने 19 फरवरी को थानाधिकारी को रिपोर्ट दर्ज कर कर जांच रिपोर्ट पेश को कहा था। इससे पहले 26 फरवरी को परिवादिया ने न्यायालय में अर्जी देकर प्रकरण की प्रगति रिपोर्ट मांगी। न्यायालय ने कुराबड़ थानाधिकारी को 12 मार्च से पूर्व प्रगति रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे। अदालत के कड़े रुख पर 6 मार्च को एफआईआर दर्ज की गई 9 मार्च को थानाधिकारी ने परिवादिया और उसकी मां को थाने बुलाकर बार-बार अफसरों को शिकायत पर फटकारा। प्रेम कंवर से कहा कि पति से समझौता कर ले। वह अलग कमरा लेकर उसे भी रख लेगा। परिवादिया ने इस दुर्व्यवहार की जानकारी शपथ पत्र से एसपी व आईजी काे 14 और 16 मार्च को दी। कार्रवाई नहीं होने पर 24 मार्च को डीजीपी जयपुर और राज्य महिला आयाेग को शिकायतें भेजीं। डीजीपी के आदेश पर एएसपी क्राइम एंड विजिलेंस विनीता खत्री ने 6 अप्रैल को प्रेम कंवर और उसकी मां के बयान लिए। बता दें कि 11 अप्रैल को फीला की महिला ने भी एएसपी विनीता को थानाधिकारी के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार को लेकर बयान दिया था।

परिवादिया से काेई दुर्व्यवहार नहीं किया : थानाधिकारी
प्रेम कंवर 2012 से पति के साथ नहीं रह रही थी। इस बीच उसके पति लक्ष्मण सिंह ने दूसरा विवाह कर लिया था। पारिवारिक विवादों में थाने में काउंसलिंग का सिस्टम है। मैंने 18 फरवरी को दोनों पक्ष के प्रमुख लोगों को थाने बुलाया था। काउंसलिंग में करीब 20 लोग मौजूद थे। दोनों पक्षकारों ने एक-दूसरे के खिलाफ उल्टे-सीधे आरोप लगाए थे। मेरा मध्यस्थता का रोल था। मैंने प्रेम कंवर या उसकी मां से किसी प्रकार का आपत्ति जनक बर्ताव नहीं किया। कोर्ट में चालान भी कर दिया है। मीठू सिंह, थानाधिकारी, कुराबड़

जांच चल रही है, बयान पूरे नहीं हुए

प्रेम कंवर की शिकायत की जांच उच्चाधिकारियों ने मुझे दी है। अभी तक के बयानों में कोई बहुत गंभीर बात सामने नहीं आई है। जांच प्री-मैच्योर स्टेज पर है। परिवादिया के बयान लिए गए हैं। कुछ और लोगों के भी बयान हुए हैं। मैं एक इन्क्वायरी के सिलसिले में जयपुर हूं। जांच पूरी होने से पहले जानकारी नहीं दी जा सकती है। विनीता खत्री, एएसपी-क्राइम एंड विजिलेंस, उदयपुर

खबरें और भी हैं...