शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने के आरोप में अधेड़ गिरफ्तार
घंटाघर थाना पुलिस ने 21 साल की युवती को शादी का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण के आरोपी 50 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को कोर्ट ने उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया।
एएसआई घनश्याम सिंह ने बताया कि जतीपुरा थाना गोवर्धन मथुरा हाल खेरादीवाड़ा निवासी हरिसिंह पुत्र विदा सिंह को गिरफ्तार किया गया है। युवती के पिता ने घंटाघर थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती को मथुरा से लाकर बयान लिए गए। उसने बताया था कि वह रोज सुबह गुलाब बाग में वाक पर जाती थी, जहां तीन साल पहले हरिसिंह से परिचय हुआ। हरिसिंह बच्चों को टेंपो से स्कूल छोड़ने का काम करता था। उसने शादी का झासा देकर तीन साल तक दुष्कर्म किया। दबाव बनाने पर वह युवती को मथुरा लेकर गया था, जहां उसके शादीशुदा होने का पता चला। शिकायत पर मथुरा पुलिस ने युवती को उदयपुर पुलिस को सौंपा। स्थानीय पुलिस ने हरि सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया।