पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • इकली साउथ एशिया ने निकाली रैली ई रिक्शा में आए निगम के अधिकारी

इकली साउथ एशिया ने निकाली रैली ई-रिक्शा में आए निगम के अधिकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| इकली साउथ एशिया के स्विस डेवलपमेंट कारपोरेशन केपेसिटिज प्रोजेक्ट के तहत पिछले दो वर्ष से नगर निगम उदयपुर के साथ मिलकर पर्यावरण में हो रहे बदलावों को रोकने, लो कार्बन नोबिलिटी को बढ़ावा देने और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में सुधार लाने के लिए काम कर रहा है। यह संदेश देने के लिए इकली साउथ एशिया ने शुक्रवार को शहर में रैली निकाली। केपेसिटीज प्रोजेक्ट के तहत गत वर्ष नगर निगम को इकली ने 18 ई-रिक्शा उपलब्ध कराए थे। इसका उद्देश्य शहर में वायु और ध्वनि प्रदर्शन को कम कराना एवं ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार व रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था। शुक्रवार को 1 साल पूरा होने पर इकली साउथ एशिया नगर निगम और शहर के ई-रिक्शा डीलर्स के साथ मिलकर रैली निकाली। नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग, महापौर चंद्र सिंह कोठारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी अपने घर से नगर निगम तक ई-रिक्शा में आए।

खबरें और भी हैं...