पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • मोबाइल वैन में 7डी सिनेमा देख रोमांचित हुए बच्चे

मोबाइल वैन में 7डी सिनेमा देख रोमांचित हुए बच्चे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | फतहसागर झील किनारे शुक्रवार सुबह 16 सीटर मोबाइल एयर कंडिशनर 7डी सिनेमा हॉल वाले वैन में बच्चों के साथ गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया और कलेक्टर बिष्णुचरण मल्लिक ने भी फिल्म देखी। फिल्म देखने के दौरान पानी की फुहारें स्क्रीन के साथ अपने चेहरे पर पड़ने और जमीन पर रेंगते कीड़े-मकोड़ों को पैरों को छूते महसूस कर बच्चे खूब रोमांचित हुए। कटारिया ने सिनेमा तकनीक की तारीफ करते हुए कहा कि शहरवासी युवा और बच्चों को 7डी सिनेमा जरूर देखना चाहिए। यह सभी के लिए निशुल्क है। सिनेमा की नवीनतम तकनीक को लोकप्रिय बनाने के लिए राज्य सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग ने मोबाइल वैन पर सात दिन तक निशुल्क फिल्म दिखाने की पहल शुरू की है। फतहसागर पाल पर 17 अप्रैल तक सुबह 10 से शाम 6 बजे तक निशुल्क शो होंगे। इसके बाद 18 और 19 अप्रैल को दूधतलाई पर निशुल्क प्रदर्शन होगा। प्रवेश के लिए आमजन को कोई भी एक आईडी साथ लानी होगी। एक व्यक्ति को एक ही बार मूवी देखने का अवसर मिलेगा। बच्चों के साथ सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की उपनिदेशक शीतल अग्रवाल ने भी तकनीकी सिनेमा का अनुभव लिया।

खबरें और भी हैं...