शैक्षणिक सेमिनार कल, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के टिप्स देंगे
उदयपुर| कॉम्पिटीशन के दौर में कैसे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करें, इसे लेकर छात्रों के लिए दैनिक भास्कर और लक्ष्य क्लासेज का शैक्षणिक सेमिनार रविवार को सुबह 10 बजे लक्ष्य क्लासेज कैंपस में होगा। सेमिनार में छात्रों को विषय विशेषज्ञ महत्वपूर्ण टिप्स भी देंगे। लक्ष्य क्लासेज के निदेशक आनंद अग्रवाल ने बताया कि सेमिनार का उद्देश्य प्रतियोगी छात्रों को परीक्षा के पैटर्न एवं उसमें अंतिम रूप से चयनित होने के लिए सही रणनीति से अवगत कराना है। सेमिनार के तहत विशेषज्ञ आरएएस, एचएम, शिक्षक भर्ती, एल डीसी सहित आदि महत्वपूर्ण परीक्षाओं में प्रतियोगी छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे एवं परीक्षा के संबंध में व्याप्त भ्रांतियों को भी दूर करेंगे। सेमिनार में कोई भी प्रतियोगी छात्र जो तैयारी शुरू करना चाहता है या पहले से तैयारी कर रहा है या पूर्व में क्लास कर चुका है, वह भाग ले सकता है। दैनिक भास्कर एवं लक्ष्य क्लासेज के साझे में होने वाले सेमिनार में पंजीयन के लिए 9636 658664 नंबर पर संपर्क करें।