अजमेर में होने वाली स्टेट रेपिड व ब्लीटज शतरंज प्रतियोगिता के लिए उदयपुर के शातिर घोषित
उदयपुर| अजमेर में होने वाली आॅल राजपुताना स्टेट रेपिड और ब्लीटज शतरंज प्रतियोगिता के लिए चेस इन लेकसिटी के शातिरों का दल शुक्रवार को घोषित किया गया। अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि 14 से 15 अप्रैल तक होने वाली इस प्रतियोगिता मे रेपिड टूर्नामेंट में लेकसिटी के सेन्ट एंथोनी स्कूल के अरूण कटारिया, एमडीएस के भावेश पडियार, रेलवे के सुधाकर भाग लेंगे। ब्लीटज प्रतियोगिता में अरूण, सुधाकर और भावेश के साथ आलोक स्कूल के नमन पोरवाल और लेकसिटी के भव्य गहलोत हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में आठ चक्र खेले जाएंगे। सभी खिलाड़ी प्रशिक्षक विकास साहू के मार्गदर्शन मे हिस्सा लेंगे।