छात्रों ने ट्रेडिशनल और वेस्टर्न ड्रेस अप में किया परफॉर्म
उदयपुर| प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय में तीन दिन से चल रहे सांस्कृतिक समारोह टेक फेस्ट का शुक्रवार को सुखाड़िया विश्वविद्यालय के सभागार में समापन हुआ। इसमें एकल-युगल गायन, समूह गायन, एकल-युगल नृत्य, समूह नृत्य और फैशन शो हुए। कुलपति डाॅ. उमाशंकर शर्मा ने पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से अभियांत्रिकी छात्रों का एक अलग ही रूप सामने आता है जिसमें वें अपनी ऊर्जा को सकारात्मक रूप में व्यक्त कर सकते हैं। कॉलेज अधिष्ठाता डाॅ. एसएस राठौड़ ने भी विचार रखे। इससे पहले पारंपरिक और पश्चिमी वेशभूषा में छात्र-छात्राओं ने एकल और युगल प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति गीतों पर समूह नृत्य हुआ। सहायक अधिष्ठाता (छात्र कल्याण) डाॅ. त्रिलोक गुप्ता ने बताया कि ज्यादा संख्या में छात्र होने पर कार्यक्रम के पहले ही स्क्रीन टेस्ट लेकर मेधावी छात्रों का चयन विभिन्न टीमों में किया।