पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • इंदिरा आईवीएफ का 35वां सेंटर कोल्हापुर में शुरू, मिलेगा आधुनिक तकनीक से इलाज

इंदिरा आईवीएफ का 35वां सेंटर कोल्हापुर में शुरू, मिलेगा आधुनिक तकनीक से इलाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. निःसंतानता के इलाज के क्षेत्र में कार्यरत इंदिरा आईवीएफ हॉस्पिटल प्रा. लि. ने अपने 35वें सेंटर की शुरुआत महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित तथास्तु कॉर्नर मॉल में किया। निसंतान दंपत्तियों को रियायती दरों पर इलाज उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ग्रुप ने अपने 35 वें सेंटर का शुभारंभ किया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सक आधुनिक तकनीकों से निःसंतानता से जुड़ी समस्याओं का उपचार करेंगे। महाराष्ट्र में यह इन्दिरा आईवीएफ ग्रुप का छठा सेंटर है। ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अजय मुर्डिया ने कहा कि कोल्हापुर और आसपास के निसंतान दंपतियों को पहले इलाज के लिए दूर जाना पड़ता था, अब उन्हें पास में ही अत्याधुनिक इलाज उपलब्ध होगा। कोल्हापुर सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त विशेषज्ञ, अनुभवी और कुशल चिकित्सकों की टीम अपनी सेवाएं देंगे। सेंटर में निःसंतानता के इलाज के लिए नवीनतम चिकित्सकीय सुविधाएं आईवीएफ, इक्सी, ब्लास्टोसिस्ट कल्चर, लेजर असिस्टेड हेचिंग आदि उपलब्ध है। सेंटर में क्लोज्ड वर्किंग चैम्बर सुविधा भी उपलब्ध है, जिसमें भ्रूण को महिला के शरीर में मिलने वाले तापमान पर रखा जाता है ताकि वो आसानी से विकसित हो सके। इस तकनीक से सफलता दर बढ़ जाती है।

खबरें और भी हैं...