पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • पाठ्यक्रम में नए चैप्टर, कैसे होता है चुनाव और क्या है आरबीआई का काम

पाठ्यक्रम में नए चैप्टर, कैसे होता है चुनाव और क्या है आरबीआई का काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश के 60 हजार से ज्यादा प्रारंभिक और माध्यमिक स्कूलों में पहली बार नए सत्र (2018-19) से “मतदान प्रक्रिया’ और “रिजर्व बैंक की कार्यप्रणाली’ के बारे में बच्चों को पढ़ाया जाएगा। इससे पहले इस संबंध में अलग से कोई चैप्टर नहीं था। कक्षा 9 से 12वीं तक के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने और प्रारंभिक कक्षाओं के लिए एसआईईआरटी उदयपुर ने विशेषज्ञों से नए चैप्टर तैयार कराए हैं। दोनों ने पांडुलिपियां तैयार कर राज्य पाठ्य पुस्तक मंडल को प्रिंटिंग के लिए भेज दी है। मई तक संशोधित पुस्तकें स्कूलों में वितरित की जाएंगी। एसआईईआरटी उपनिदेशक सुभाष शर्मा ने बताया कि एसआईईआरटी ने कक्षा 5 हिंदी विषय और कक्षा 6, 7, 8 के सामाजिक विज्ञान विषय में मतदाता शिक्षा संबंधी और कक्षा 7 व 8 की सामाजिक विज्ञान में रिजर्व बैंक संबंधी चैप्टर जोड़ा है। इसी तरह कक्षा 9 से 12वीं तक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने चैप्टर जोड़ा है।

शेष | पेज 13

भास्कर ब्रेकिंग

बच्चों के साथ बड़ों में भी बैंकिंग और मतदान की जानकारी का अभाव

बच्चों के साथ बड़ों में भी बैंकिंग और मतदान की सामान्य जानकारी का अभाव होता है। इसके मद्देनजर दोनों ही विषयों पर पहली बार नए चैप्टर जोड़े गए हैं। इसके लिए लिखित मटेरियल भी रिजर्व बैंक और चुनाव की तरफ से ही आया था। नए सत्र से पुस्तकों में ये चैप्टर बच्चे पढ़ेंगे। -दिनेश कोठारी, डायरेक्टर, एसआईईआरटी

खबरें और भी हैं...