स्कूल आवंटन : रेजीडेंसी स्कूल में शिक्षकों की काउंसलिंग 20 को
उदयपुर | राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर से चयनित वरिष्ठ अध्यापक (सामाजिक विज्ञान) की नियुक्ति को लेकर काउंसलिंग राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, रेजीडेंसी में 20 अप्रैल को होगी। शिक्षा उपनिदेशक भरत मेहता ने बताया कि 312 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के जरिए स्कूल आवंटित किए जाएंगे। समय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक रहेगा। सभी अभ्यर्थियों को मूल परिचय पत्र और सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे।