आखा तीज कल, तपस्वी करेंगे वर्षीतप के पारणे
उदयपुर | वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक महासंघ के वर्षीतप के पारणे अक्षय तृतीया पर बुधवार को चित्रकूट नगर स्थित रसिकलाल धारीवाल स्कूल में होंगे। आचार्य शिवमुनि के सान्निध्य में देशभर के 100 से अधिक तपस्वी पारणे करेंगे। श्रमण संघ प्रमुख मंत्री शिरीष मुनि ने बताया कि अक्षय तृतीया श्रमण संघ का स्थापना दिवस भी है। वर्षी तप में एक दिन भोजन और एक दिन उपवास करने वाले तपस्वी शामिल होंगे। तप 13 माह का होता है। कार्यक्रम काे लेकर भोजन, आवास, ध्यान शिविर, शिवाचार्य समवशरण, प्रचार, चिकित्सा, प्रशासनिक सहित 16 कमेटियों का गठन किया गया है।