पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • ऑनलाइन होगा काम, एप से डाटा कलेक्शन, कैप्शन और एनालिसिस करेंगे वनकर्मी

ऑनलाइन होगा काम, एप से डाटा कलेक्शन, कैप्शन और एनालिसिस करेंगे वनकर्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | वन विभाग के उदयपुर जिले के अगले 10 साल के लिए तैयार हो रहे वर्क प्लान को तकनीकी से जोड़ने के लिए सोमवार को चेतक स्थित वन भवन सभागार में दो दिन की प्रशिक्षण कार्यशाला सोमवार को शुरू हुई। फाउंडेशन फॉर इकोलॉजी सिक्योरिटी (एफईएस) के मास्टर ट्रेनर श्याम व टीम ने अधिकारियों और वनकर्मियों को ट्रेनिंग दी। कार्यशाला में टीम ने सभी को एनड्रॉइड मोबाइल में एप्लीकेशन डाउनलोड करने को कहा। इस एप्लीकेशन के जरिए वनक्षेत्र में मौके पर खड़े होकर डाटा कलेक्शन, कैप्चर करने, डाटा एनालिसिस करने सहित अन्य जानकारी दी। टीम ने बताया कि इसके जरिए डाटा को अपलोड करते ही वह तुरंत वन विभाग के सर्वर पर चला जाएगा, इससे ज्यादा सटीक डाटा तैयार होगा और मौके की वास्तविक स्थिति अधिकारियों तक पहुंच सकेगी। कार्यशाला में एफईएस से जुड़े सेवानिवृत एसीएफ डॉ. सतीश शर्मा सहित जयपुर से आए पीसीसीएफ सीएस र|ा स्वामी, एपीसीसीएफ एनसी जैन, श्रुति शर्मा ने सीएफ आईपीएस मथारू, डीएफओ आरके जैन, ओपी शर्मा, सुहेल मजबूर, हरिणी वी. सहित एसीएफ, रेंजर, वनपाल, गार्ड सहित 70 वनकर्मियों ने हिस्सा लिया।

कार्यशाला : तकनीक से जुड़ेगा 10 साल का वर्क प्लान, पहले दिन एक्सपर्ट टीम ने 70 वनकर्मियों को दिया सैद्धांतिक प्रशिक्षण

उदयपुर. वन विभाग में वर्किंग प्लान को तकनीकी से जोड़ने को लेकर हुई प्रशिक्षण कार्यशाला।

आज देंगे व्यावहारिक प्रशिक्षण

डीएफओ आर.के. जैन ने बताया कि हर जिले के लिए 10 साल का वर्किंग प्लान तैयार होता है। नए कामों की स्वीकृति इस प्लान के तहत ही होती है। अभी जो प्लान चल रहा है, उसका यह आखिरी वर्ष है, इसलिए अगली तैयारी है। यह पूरी तरह ऑनलाइन और तकनीकीयुक्त होगा। इसके लिए विभाग ने अलग से सॉफ्टवेयर, एनड्रॉइड एप्लीकेशन भी तैयार किए हैं। अब इनकी ट्रेनिंग चल रही है। कार्यशाला में पहले दिन सैद्धांतिक सत्र था, मंगलवार को शिल्पग्राम और थूर मगरा में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...