सेंट्रल जेल में साहित्यिक संगोष्ठी
उदयपुर | नगर निगम और उदयपुर स्थापना समारोह समिति की ओर से उदयपुर स्थापना समारोह के चौथे दिन सोमवार को सेंट्रल जेल में संगोष्ठी हुई। डॉ. अजातशत्रु शिवरती ने बताया कि मुख्य अतिथि सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष कर्नल गुमान सिंह राव थे। इतिहासकार प्रो. के.एस. गुप्ता, प्रो. गिरीश नाथ माथुर और डाॅ. पुष्पेंन्द्र सिंह राणावत ने उदयपुर की स्थापना के बारे मे बंदियों को मेवाड़ी में जानकारी दी। समारोह समिति सचिव जय किशन चौबे ने बताया कि प्रो. श्रीनिवास अय्यर के कविता कोलाज का विमोचन भी हुआ, जो झीलों के प्रदूषण पर आधारित है। अशोक पारीक, जेल हेड मुकेश गायरी, डॉ. राजेंद्रनाथ पुरोहित आदि मौजूद थे।