अग्रसेन महासभा ट्रस्ट जयपुर का सामूहिक विवाह सम्मेलन 29 अप्रैल को जयपुर में होगा। श्रीमती शांताबाई जोरावर मल अग्रवाल ट्रस्ट के अध्यक्ष ओम बंसल ने बताया कि उदयपुर संभाग से भाग लेने वाले वर-वधु की पंजीयन राशि ट्रस्ट देगा। अभी तक 21 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है।