पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेहतर यातायात के लिए मांगे सुझाव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने शहर के प्रमुख प्रशासनिक, सार्वजनिक स्थलों, तिराहा-चौराहों पर पेटी रखकर आमजन से बेहतर यातायात के लिए सुझाव मांगे हैं। आरटीओ डॉ. मन्नालाल रावत ने बताया कि कलेक्ट्रेट, नगर निगम, यूआईटी, यातायात पुलिस कार्यालय उदियापोल, रोडवेज बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, आरटीओ ऑफिस, पुलिस थाना प्रतापनगर, सुखेर, अम्बामाता, हाथीपोल, घंटाघर, सूरजपोल, भोपालपुरा, गोवर्धनविलास और हिरणमगरी थाने में सुझाव पेटी रखी गई हैं। आमजन www.rto.udaipur.transport@rajasthan.gov.in पर ईमेल या 94130-43826 पर वॉट्स-एप भी सुझाव साझा कर सकते हैं। सुझाव देने की अंतिम तारीख 18 अप्रैल है।

खबरें और भी हैं...