पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • स्काउट्स ने गोष्ठी में बाल विवाह रोकने की शपथ ली

स्काउट्स ने गोष्ठी में बाल विवाह रोकने की शपथ ली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाल विवाह की रोकथाम के लिए शपथ लेते स्काउट्स।

उदयपुर | राजस्थान राज्य भारत स्काउट और गाइड ने विचार गोष्ठी की। ईएमआरएस प्रधानाचार्य अजीज अहमद शेख ने स्काउट दल से आह्वान किया कि सभी स्काउट अपने गांव में होने वाले बाल विवाह की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम पर दें। साथ ही सभी को जानकारी दी कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा, और मददगारों को इनाम भी दिया जाएगा। इस अवसर पर अध्यापक नाथू लाल गमार, वरिष्ठ अध्यापक शिवदत्त शर्मा, अध्यापिका कमलेश चौधरी सहित सभी ने बाल विवाह रोकथाम के लिए शपथ ली।

तहसील स्तर पर बनाई समितियां, कंट्रोल रूम स्थापित : उपखंड अधिकारी निशांत जैन ने बाल विवाह की रोकथाम के लिए ग्राम स्तर सहित तहसील लेवल तक समितियां गठित कर जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें सेक्टर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...