बायोमेडिकल उपकरण मेंटिनेंस कार्यशाला आज
संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं जोन उदयपुर की संभागस्तररीय बायोमेडिकल उपकरण मेंटिनेंस कार्यशाला गुरुवार सुबह 9 से शाम 4 बजे 100 फीट रोड स्थित अशोका पैलेस में होगी। संयुक्त निदेशक डॉ. आरएन बैरवा ने बताया कि कार्यशाला में आने के लिए जोन से सभी जिलों के लैब तकनीशियन, रेडियोग्राफर और क्रिटिकल केयर यूनिट इंचार्ज को पाबंद किया गया है।