सेन महाराज की जयंती मनाई, प्रतिभाओं को किया सम्मानित
उदयपुर| सेन समाज विकास संस्था ने शुक्रवार को संत शिरोमणि सेन महाराज की 718वीं जयंती चित्रकूट नगर स्थित श्यामनगर में धूमधाम से मनाई। समाज की 139 प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया।
समारोह के मुख्य अतिथि आगरिया के उद्यमी एवं समाज सेवी भाया लाल सेन थे। समाज अध्यक्ष राजेन्द्र सेन ने समारोह में उपस्थित समाज बन्धुओं को सेन महाराज के उपदेशों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। इस अवसर पर हास्य कवि डाडम चन्द डाडम ने हास्य रचनाएं सुनाईं। इस मौके पर समाज की 139 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने खेलकूद, शिक्षा, रक्तदाता एवं भामाशाह के रूप में जिला एवं राज्य स्तर पर उल्लेखनीय प्रयास किए थे।