पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • शोभायात्रा निकली, आचार्य सुनील सागर का प्रगति आश्रम में प्रवेश

शोभायात्रा निकली, आचार्य सुनील सागर का प्रगति आश्रम में प्रवेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| हिरण मगरी सेक्टर 4 स्थित नागेन्द्र भवन में विराजित आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ (54 पिच्छी) का शोभायात्रा के साथ शुक्रवार को गोवर्धन विलास स्थित प्रगति आश्रम के लिए विहार हुआ।

शोभायात्रा मार्ग में आचार्य ने गायरियावास स्थित जिनालय में दर्शन किए। वहां आचार्य की शोभायात्रा सवीना स्थित दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। दर्शन के बाद शोभायात्रा गोवर्धन विलास स्थित प्रगति आश्रम मुक्तासर पहुंची, जहां प्रवेश हुआ। धर्मसभा में भावना विषय पर प्रवचन हुए। आचार्य ने कहा कि दुनिया में वो अमीर कहलाते हैं, जिनके घर में होते हैं खोखा और पेटी, लेकिन हकीकत में अमीर वो होते हैं, जिनके घर में खुश रहते हैं बहू और बेटी।

शांति विधान कल : शांतिनाथ दिगंबर जैन खण्डेलवाल नवयुवक मण्डल, सन्मति भवन की मेजबानी में शांतिमंडल विधान रविवार को शांतिनाथ दिगंबर जैन मन्दिर, मण्डी की नाल में होगा।

शोभायात्रा में शामिल श्रावक।

खबरें और भी हैं...