पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • वरिष्ठ अध्यापकों की नियुक्ति के लिए 20 को काउंसलिंग

वरिष्ठ अध्यापकों की नियुक्ति के लिए 20 को काउंसलिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | वरिष्ठ अध्यापक (सामाजिक विज्ञान) पद पर नियुक्ति के लिए काउंसलिंग 20 अप्रैल को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रेजीडेन्सी में होगी। शिक्षा उपनिदेशक, माध्यमिक भरत कुमार मेहता ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 2016 परीक्षा से चयनित अभ्यार्थियों के वरिष्ठ अध्यापक (सामाजिक विज्ञान) पद पर नियुक्ति के लिए 313 अभ्यार्थियों की काउंसलिंग रेजीडेन्सी में सुबह नौ बजे से शुरू हो जाएगी। काउंसलिंग में कार्मिकों को शैक्षिक एवं प्रशैक्षिक योग्यता के मूल दस्तावेज सहित पहचान पत्र साथ में लाना होगा।

खबरें और भी हैं...