पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • बाल विवाह : आखा तीज पर 19 शिकायतें आईं, 17 में परिजन पाबंद

बाल विवाह : आखा तीज पर 19 शिकायतें आईं, 17 में परिजन पाबंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | आखातीज पर बुधवार को सावों की धूम रही। जिले के विभिन्न क्षेत्र से बाल विवाह को लेकर 19 शिकायतें प्रशासन तक पहुंचीं। ऐसी 17 शादियां रुकवाने के साथ परिजन को पाबंद किया गया। दो जगह दस्तावेजों के आधार पर दूल्हा-दुल्हन बालिग मिले। कलेक्ट्रेट के बाढ़ नियंत्रण कक्ष में बनाए बाल विवाह कंट्रोल रूम पर शिकायतें मिलते ही प्रशासन और पुलिस ने हाथोंहाथ कार्रवाई की। ग्रामीण क्षेत्रों में भी टीमें निगरानी करती रहीं। उपखंड स्तर की जानकारी के हवाले से महिला एवं बाल विकास अधिकारी रश्मि कोशिश ने बताया कि खेरवाड़ा में तीन, गिर्वा दो, वल्लभनगर एक, सलूंबर 5, गोगुंदा 2, मावली व झाड़ोल में दो-दो जगह कार्रवाई की गई। टीम ने वर-वधू के दस्तावेज जांचें और परिजनों को उपखंड मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर पाबंद कराया। खेरवाड़ा और बड़गांव से आई दो शिकायतें गलत पाई गईं। बीते 24 घंटे के दौरान जिले में 19 बाल विवाह रोके गए हैं।

खबरें और भी हैं...