नंद चतुर्वेदी स्मृति व्याख्यान एवं पुस्तक लोकार्पण 21 को
उदयपुर | नंद चतुर्वेदी फाउंडेशन का नंद चतुर्वेदी स्मृति व्याख्यान और पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम 21 अप्रैल को वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के सभागार क्षेत्रीय केन्द्र में शाम 7 बजे होगा। आशा के आसमान में उमंग की अनकटी पतंग विषय पर कवि साहित्यकार हेमंत शेष विचार व्यक्त करेंगे। आशा बलवती आहे राजन (मराठी अनुवाद) पुस्तक का लोकार्पण होगा। अध्यक्षता प्रीता भार्गव करेंगी।