मोहनसिंह मेहता व्याख्यान आज, टी.सी.ए. राघवन होंगे मुख्य वक्ता
उदयपुर | शिक्षाविद, समाजविद और विद्या भवन व सेवा मंदिर के संस्थापक डॉ. मोहनसिंह मेहता की जयंती की पूर्व संध्या पर गुरुवार को विद्या भवन ऑडिटोरियम, देवाली में शाम 5 बजे डॉ. मोहन सिंह मेहता स्मृति व्याख्यान होगा। इसमें मुख्य वक्ता लेखक और पूर्व डिप्लोमेट टी.सी.ए. राघवन होंगे। राघवन इंडिया एब्रॉड : आवर डाइवर्सिटी एंड आवर नेबर्स विषय पर व्याख्यान देंगे।