पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेवाड़ों का मठ पहली बार जाएगी रोडवेज बस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | देवला चाैराहे के पास स्थित मेवाड़ों का मठ गांव के लिए पहली बार रोडवेज की बस चलेगी। इस ग्राम पंचायत तक कभी भी रोडवेज बस नहीं पहुंची। सवारियों से छत तक लदी हुई प्राइवेट बसें और जीपों के अलावा इस गांव के लोगों के लिए परिवहन का कोई भी साधन नहीं है। रोडवेज के मुख्य आगार प्रबंधक महेश उपाध्याय ने बताया कि अगले सप्ताह जनजाति उप योजना ग्रामीण बस परिवहन सेवा की दो बसें शुरू की जाएंगी। एक बस उदयपुर से देवला चौराहा, मेवाड़ों का मठ होकर कोटड़ा तक चलाई जाएगी। यह बस नियमित रूप से सुबह 7.30 बजे उदयपुर से रवाना हाेकर दोपहर 11 बजे कोटड़ा पहुंचेगी। दोपहर साढ़े 12 बजे वापसी के लिए रवाना होकर शाम 4 बजे उदयपुर पहुंचेगी। दूसरी टीएसपी योजना बस उदयपुर से कोटड़ा होकर सामोली तक चलाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...