पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • 20 की बैठक में पार्षदों को वॉल सिटी के कामों से रूबरू कराएगा निगम

20 की बैठक में पार्षदों को वॉल सिटी के कामों से रूबरू कराएगा निगम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | स्मार्ट सिटी के तहत वॉल सिटी में होने वाले कामों का ब्यौरा नगर निगम 20 अप्रैल को प्रजेंटेशन के माध्यम से वॉल सिटी से जुड़े सभी पार्षदों को देगा। गौरतलब है कि 10 मार्च को नगर निगम की बोर्ड बैठक में पार्षदों ने गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया से शिकायत की थी कि उन्हें स्मार्ट सिटी के काम के बारे में जानकारी नहीं है। शुक्रवार को सभी 18 वार्ड के पार्षद, स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारी, नगर निगम आयुक्त बैठक में मौजूद रहेंगे। इसमें वॉल सिटी में होने वाले 537 करोड़ के एबीडी टेंडर के तहत काम करनी वाली कम्पनी एलएंडटी पार्षदों को जानकारी देगी। प्रजेंटेशन के माध्यम से एलएंडटी के अधिकारी वॉल सिटी क्षेत्र में होने वाले पानी की सप्लाई, अंडरग्राउंड केबलिंग, डक्स, स्काडा सिस्टम सहित पूरी जानकारी देंगे। इस दौरान स्मार्ट सिटी उदयपुर की कंसलटेंट कम्पनी इतिप्सा का भी प्रजेंटेशन होगा। नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि पार्षदों की बोर्ड बैठक में मांग थी, इसलिए काम की जानकारी देंगे।

खबरें और भी हैं...