पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कांग्रेस का संभाग स्तरीय सम्मेलन 26 अप्रैल को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | कांग्रेस का संभाग स्तरीय सम्मेलन 26 अप्रैल को होगा। इसे अखिल भारतीय कांग्रेस के महामंत्री व राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे संबोधित करेंगे।

शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष गोपाल राय नागर ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत, डॉ. सी.पी. जोशी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, पूर्व सांसद रघुवीर मीणा सहित कई प्रदेश स्तरीय नेताओं के अलावा संभाग से सेवादल के सैकड़ों कार्यकर्ता आएंगे। सेवादल प्रदेश अध्यक्ष राकेश पारीक 24 अप्रैल को उदयपुर पहुंच सकते हैं, जो शहर एवं देहात पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे।

जन समस्याओं, बढ़ते प्रदूषण, सड़कों की दुर्दशा, बीपीएल परिवारों को पेंशन एवं मुफ्त दवा योजना में लापरवाही के खिलाफ सेवादल आंदोलन करेगा।

खबरें और भी हैं...