ट्रक को बस ने मारी टक्कर, 14 यात्री घायल, 4 उदयपुर रेफर
ट्रक को बस ने मारी टक्कर, 14 यात्री घायल, 4 उदयपुर रेफर
नाथद्वारा| शहर के समीप नेशनल हाईवे पर गुंजोल खारी नदी पुलिया से पहले सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से एक यात्री बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार 14 यात्री घायल हो गए। घायलों को नाथद्वारा राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां से 4 गंभीर रूप से घायलों को उदयपुर रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि गुंजोल पुलिया से पहले कांकरोली की ओर सड़क किनारे ट्रक खड़ा हुआ था कि पीछे आमेट -नाथद्वारा यात्री प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। बस में करीब 20 से अधिक सवारियां थे। टक्कर से बस में सवार सवारियां घायल हो गई।