टीडी : चाय पीने गए चालक खलासी, टैंकर लेकर भागे चोर
टीडी. टीडी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात हाईवे पर से टैंकर चोरी हो गया। इसमें डामर भरा था। पुलिस ने नाथद्वारा और मंगलवाड़ तक टीमें भेजीं, लेकिन पता नहीं चल पाया। रिपोर्ट में टैंकर मालिक बाड़मेर निवासी गोसाई राम पुत्र धन्ना जाट ने वह बाड़मेर निवासी खलासी जोगाराम के साथ पीपावा पोर्ट गुजरात से टैंकर में डामर भरकर निकला। माल भीलवाड़ा खाली करना था। रात 8 बजे टीडी पेट्रोल पंप के सामने टैंकर खड़ा कर दोनों ने चाय पी। एक अन्य टैंकर उदयपुर से आ रहा था, जिसके चालक से पांच हजार रुपए एडवांस लेने थे। उसके इंतजार में दोनों टैंकर के कैबिन में सो गए। करीब 10 बजे दूसरे टैंकर का चालक नारायण सिंह रुपए लेकर आया।
लेन-देने के बाद तीनों रोड की दूसरी तरफ ढाबे पर चाय पीने चले गए। 20 मिनट बाद लौटे तो टैंकर नहीं मिला फिर मामला दर्ज कराया। डीएसपी ओम कुमार ने नाथद्वारा और मंगलवाड़ की तरफ टीमें भेजी। टोल नाकों के सीसीटीवी फुटेज भी चेक करवाए, लेकिन टैंकर का पता नहीं चला।