शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू
उदयपुर| चाणक्य परिवार संस्थान की श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत बुधवार से रानी रोड स्थित महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण में हुई। इससे पहले गंगाघाट से कलश यात्रा निकली। कथा का वाचन वृंदावन के आचार्य पं. विवेक मिश्र किया। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक रहेगा। यज्ञोपवीत संस्कार 21 व 23 अप्रैल को होगा। संस्था अध्यक्ष नटवर लाल शर्मा ने बताया कि जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती 23 अप्रैल को सुबह उदयपुर पहुंचेंगे, जिनकी गोष्ठी, दीक्षा, प्रश्नोत्तरी 23 से 25 तक सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक होगी।
आरएनटी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने मनाई परशुराम जयंती
आरएनटी मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों ने बुधवार को भगवान परशुराम जयंती भक्ति-भाव के साथ कॉलेज परिसर में मनाई। डॉ. सीपी मुदगल और डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि इसमें डॉक्टरों ने दृणनिश्चयता के मार्ग का अनुसरण करने पर जोर दिया।