उदयपुर के पर्यटन विकास के लिए रेल व सड़क मार्ग को पूरे देश से जोड़ना जरूरी : प्रो. माथुर
उदयपुर |कायस्थ विकास परिषद ने महाराणा उदयसिंह की मूर्ति पर दुग्धाभिषेक कर पुष्पांजलि दी। इसके बाद उदयपुर के विकास की संभावना विषय पर गोष्ठी हुई। इसमें प्रो. गिरीश नाथ माथुर ने कहा कि उदयपुर के पर्यटकीय विकास के लिए रेल व सड़क मार्ग को पूरे देश से जोड़ना जरूरी है। मुख्य अतिथि महेंद्र माथुर, इतिहासकार डॉ. राजेंद्र नाथ पुरोहित, प्रो. कुणाल आमेटा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांति लाल चपलोत, जयकिशन चौबे आदि मौजूद थे।
प्रदर्शनी में महाराणा उदयसिंह से संबंधित जानकारियां दीं
उदयपुर स्थापना दिवस पर बुधवार को सिटी पैलेस में उदयपुर के संस्थापक महाराणा उदयसिंह द्वितीय पर विशेष प्रदर्शनी लगाई गई। जनाना महल के लक्ष्मी चौक में लगाई गई प्रदर्शनी में पर्यटकों को महाराणा उदयसिंह द्वितीय से संबंधित जानकारियां दी गईं। प्रदर्शनी 28 अप्रैल तक लगेगी। सिटी पैलेस के मुख्य परिसर में विद्युत सज्जा गुरुवार शाम तक रहेगी।
वरिष्ठ नागरिक संस्थान के 82 सदस्यों ने विदेश यात्रा की
महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक संस्थान के 82 सदस्यों का दल 6 दिन की विदेश यात्रा कर उदयपुर लौटा। संस्थान के महासचिव भंवर सेठ ने बताया कि दल ने दुबई में जुमेरा बीच, शेख पैलेस, 164 मंजिला ब्रज खलीफा, हैरिटेज गांव, डेजर्ट सफारी, बॉलीवुड पार्क आदि देखा। सभी सदस्यों को दुबई की रोड मैप, ईमानदारी, सफाई व्यवस्था व ट्रेफिक व्यवस्था ने बहुत प्रभावित किया।