इंटर स्कूल पेनल्टी शूट आउट में सेंट एंथोनी ने मारी बाजी
डीपीएस में बुधवार को दूसरी पेनल्टी शूट आउट कम फ्री किक स्पर्धा के अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में सेंट एंथोनी ने बाजी मार ली। अंडर 14 में स्टेप बाई स्टेप स्कूल विजयी रहा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान जिंक के हेड कारपोरेट कम्युनिकेशन पवन कौशिक तथा समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव दिलीपसिंह शेखावत थे। प्रो वाइस चेयरमैन अग्रवाल ने कहा कि पिछले दो वर्ष से उदयपुर में खेल के लिए प्रयास कर रहे हैं। आने वाले समय में इससे भी बेहतर प्रयास करेंगे। प्राचार्य राजेश धाभाई ने बताया कि गत वर्ष इस आयोजन में विभिन्न स्कूलों की 20 टीमों ने हिस्सा लिया था। इस बार 30 टीमें आईं। सभी खिलाड़ियों को मेडल दिए गए। अंडर 14 में स्टेप बाई स्टेप के धनंजय दर्जी, अंडर 17 में सेंट एंथोनी के यशराज और अंडर 19 में सेंट एंथोनी के अभिमन्यु सिंह को बेस्ट प्लेयर चुना गया।