अलसीगढ़: वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत
उदयपुर| झाड़ोल रोड पर अलसीगढ़ के पास बुधवार देर रात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हाे गई। सूत्रों का कहना है कि उदयपुर से झाड़ोल की ओर जा रही किसी कार ने तेंदुए को चपेट में लिया। अंधेरा होने के कारण सफेद रंग की इस कार की पहचान नहीं हो पाई। देर रात तक तेंदुए का शव मौके पर ही पड़ा था।