पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • जिंक की सिल्वर रिफाइनरी को लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन से मिली मान्यता

जिंक की सिल्वर रिफाइनरी को लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन से मिली मान्यता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. हिन्दुस्तान जिंक लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन (एलबीएमए) की ग्लोबल 82 लंदन गुड डिलीवरी की सूची में शामिल हुई है। उत्तराखंड के पंतनगर स्थित हिन्दुस्तान जिंक की सिल्वर रिफाइनरी को 16 अप्रैल को चांदी उत्पादन के लिए लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन की लंदन गुड डिलीवरी सूची में शामिल किया है। जिंक ने भारत की तीसरी रिफाइनरी एवं एलबीएमए में सूचीबद्ध होने वाली रिफाइनरी है। जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील दुग्गल ने कहा कि लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन से हमारी सिल्वर रिफाइनरी की मान्यता मिलने के लिए मुझे अति प्रसन्नता है। हम वैश्विक चांदी बाजार में भारत में 95 प्रतिशत प्राथमिक चांदी उत्पादन के साथ भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। वित्तीय वर्ष 2017-18 में हिन्दुस्तान जिंक ने रिकार्ड 556 टन चांदी का उत्पादन किया है। कंपनी का आगामी 3-4 वर्षों में 1,000 टन चांदी उत्पादन करने का लक्ष्य है।

खबरें और भी हैं...