पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • देर रात शहर के बीचो बीच बाइकरों के स्टंट, सिर्फ 20 मीटर दूर पुलिस चौकी

देर रात शहर के बीचो-बीच बाइकरों के स्टंट, सिर्फ 20 मीटर दूर पुलिस चौकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | रानी रोड, फतहसागर के आसपास बाइकर्स के स्टंट के मामले जब-तब आते रहे हैं, अब शहर के बीचोंबीच सूरजपोल चौराहे पर आधी रात के वक्त ऐसा होने लगा है। रविवार रात करीब 12 बजे छह युवक बाइक से 10 मिनट तक स्टंट करते रहे, लेकिन महज 20 मीटर दूर चौकी की पुलिस को भनक तक नहीं लगी। एक्सेलरेटर और ब्रेक की आवाज से चौंके राहगीर रुक कर यह जोखिम देखते रहे। घटनाक्रम व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देहली गेट से 150 सीसी वाली दो और एक सामान्य बाइक पर छह युवक सूरजपोल चौराहा पहुंचे थे। इसी समय भास्कर रिपोर्टर और फोटो जर्नलिस्ट भी इस रास्ते से गुजरे। युवकों ने पहले आते-जाते लोगों को देखा, फिर जेबरा सर्किल में घुस बारी-बारी से स्टंट करते रहे। फोटो जर्नलिस्ट को फोटो लेते देख युवक फर्राटे से भाग निकले।

नफरी कम है, घटना की जांच करवाता हूं

थाने में अभी नफरी की कमी है। चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी हो सकता है, उस समय गश्त पर हो, इसलिए ऐसा हुआ। जो हुआ है, उसकी जांच करवाता हूं। आदर्श कुमार, थानाधिकारी, सूरजपोल

गश्त के ये हाल कि दो महीने में कई वारदातें हो चुकीं क्षेत्र में

मार्च में उदियापोल बस स्टैंड से गुजरात जा रही बस से महिला का जेवर भरा बैग लेकर बदमाश फरार हो गए। बैग में सोने का हार, चूड़ियां और चांदी के पायजेब थे।

18 फरवरी को उदियापोल चौराहे पर डेढ़ घंटे के दरमियान दो वारदातें हुई। बदमाश मध्यप्रदेश के किसान वैज्ञानिक की आंखों में एसिड स्प्रे कर लैपटॉप और बैंककर्मी को चकमा देकर चाबियों से भरा बैग ले भागे थे।

14 फरवरी को उदियापोल चौराहे पर अन्नपूर्णा रसोई के पास खेरवाड़ा निवासी वृद्ध सूरजमल का 80 हजार रुपए से भरा बैग चोरी हुआ था।

खबरें और भी हैं...