पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • नातरायत समाज को नहीं मिल रहा है पिछड़ा वर्ग का लाभ

नातरायत समाज को नहीं मिल रहा है पिछड़ा वर्ग का लाभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| उदयपुर जिले के नातरायत समाज के प्रतिनिधियों ने बुधवार को जिला परिषद सभागार में हुई बैठक में समाज को पिछड़ा वर्ग की सुविधाएं नहीं मिलने का आरोप लगाया। समाज के लोगों ने आयोग के सदस्य सचिव हरीश कुमार गोदारा से कहा कि राजसमंद में समाज के लोगोंं को इसका लाभ मिल रहा है तो फिर उदयपुर वाले वंचित क्योंω समाज के प्रतिनिधियों नारायण सिंह चंदाणा और बालसिंह खरवड़ ने समाज का पक्ष रखते हुए गोदारा को बताया कि उदयपुर जिले के नातरायत समाज को पिछड़ा वर्ग श्रेणी से वंचित रखा गया है। उदयपुर जिले में निवास कर रहे खरवड़, चंदाणा, उठेड़, परमार, कडेचा, तलादरा, दिया, गुल और दषाणा परिवारों को परेशान होना पड़ रहा है। इस दौरान समाज के भंवरसिंह चंदाणा, कालू सिहं परमार, नवलसिंह, नाथूसिंह, किशनसिंह और नाहर सिंह ने भी समाज का पक्ष रखा।आयोग के सदस्य सचिव गोदारा ने अधिकारियों को इस संबंध में जिले की पंचायत समितियों में ग्रामवार दस दिन में सर्वे करने के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...